फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी के पैतृक क्षेत्र बाह को जिला बनाने की फिर उठी मांग, आंदोलन करने का एलान

Sat, 14 Dec 2019 06:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के बाह क्षेत्र को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिवस से आंदोलन शुरू होगा। यह एलान दहेज निवारण एवं समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष हर नारायन यादव ने किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाह को जिला और बटेश्वर को तहसील बनाने के लिए राजस्व परिषद द्वारा मांगे जाने पर तहसील प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार किया था। साल बीतने को है, लेकिन प्रस्ताव पर अमल नहीं हुआ है। 25 दिसंबर से राजधानी लखनऊ में बाह को अटल नगर जिला बनाने के लिए धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
 
उन्होंने बताया कि जिले की घोषणा तक आंदोलन जारी रहेगा। तीन साल पहले उनके नेतृत्व में तहसील मुख्यालय बाह पर लगातार 100 दिन धरना प्रदर्शन हुआ था। पिछले साल 15 अगस्त को बटेश्वर से लखनऊ तक साइकिल रैली निकाली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव पर अब तक नहीं हुआ अमल

उन्होंने बताया कि जनवरी में राजस्व परिषद के मांगे जाने पर तैयार हुए प्रस्ताव पर अब तक अमल नहीं हुआ है। इसलिए अटल जी जन्मदिवस से लखनऊ में होने वाले धरने के लिए लखनऊ के डीएम को सूचना पत्र भेज दिया है। आगरा के जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।

हर नारायन यादव ने कहा कि एसडीएम के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को बाह को जिला बनाने की मांग का पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा है कि 1952 में देश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत ने दस्यु समस्या से प्रभावित बाह को जिला बनाए जाने की बात कही थी। 

1976 में नारायण दत्त तिवारी द्वारा गठित आर्यन आयोग ने भी बाह को जिला बनाने की संस्तुति की थी। बटेश्वर तीर्थ स्थल, जैन तीर्थ स्थल और चंबल सेंक्च्युरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बाह के जरार में गल्ला मंडी में राजस्थान मध्यप्रदेश तक के कारोबारी पहुंचते है। वहीं बटेश्वर अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें