मैनपुरी। कांग्रेस ने सेवा सत्याग्रह के तहत बृहस्पतिवार को बेवर ब्लॉक के गंाव टोडरपुर में चौपाल लगाई। इसमें पहुंचे प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा सरकार बनाने के बाद भाजपा प्रदेश में लगातार मनमानी कर रही है। भाजपा सरकार की मनमानी को विधानसभा चुनाव 2022 में जनता ही हिसाब करेगी।
चौपाल में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी पर कानून बनाने के साथ ही तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए। ताकि किसान सही तरीके से खेतीबाड़ी कर सकें। भाजपा जनादेश को नजरंदाज करके जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में मनमानी कर रही है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
प्रदेश महसचिव ने कहा प्रदेश में गेहूं खरीद केे नाम पर किसानों का शोषण किया गया है। खरीद केंद्रों पर आढ़तियों और बिचौलियों का गेहूं खरीदा गया है। किसानों की शिकायतों और समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस जन समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन चलाएगी। जगतप्रकाश, विमल, विनोद, अनूप, मकरंद, अतरङ्क्षसह, सतेंद्र, राजपाल, रामशरण, जीतू राठौर मौजूद रहे।