फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराने आए लोग अस्पताल में आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया जब यहां मेडिकल कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले ही एक पक्ष वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी अनार सिंह के परिवार को गांव के ही रविंद्र सिंह और रवि से नाली को लेकर विवाद हो गया था। इसमें अनार सिंह की पत्नी शांती देवी और पुत्री हनी को चोट आई। महिला पुलिस शांती देवी को लेकर मंगलवार को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंची। यहां दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। जिला अस्पताल में एक्सरे रूम के पास दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। सीएमएस और डॉक्टरों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कराया। कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो रविंद सिंह पक्ष के लोग अस्पताल से भाग गए। रविंद्र सिंह पक्ष के लोगों का कहना था कि उनके पक्ष के भी कुछ लोगों को चोट आई है वे लोग भी एक्सरा कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन

वर्जन
अस्पताल में मेडिकल के लिए आए दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को समझाया गया। पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस पूरे मामले को देख रही है।
-डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें