फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी शो देख रोमांचित हुए लोग

Wed, 11 Nov 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा दिवाली मेेले में मंगलवार को मेहंदी और थाल सजाओ प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सैनिकों ने गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शाम को मेले में आकर्षण का केंद्र आतिशबाजी का शो रहा। लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

जीत सिंह स्टेडियम में आयोजित मेले में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में जागृति सिंह और सोनाली जसरोटिया रहीं। जवानों ने मार्शल आर्ट की प्रस्तुति दी। हथियारों की प्रदर्शनी पर दिनभर भीड़ रही। लोगों ने पैरासेलिंग भी की। बच्चों ने घुड़सवारी का आनंद उठाया। रात आठ बजे से मशहूर आतिशबाज चमन मंसूरी ने आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। आसमान में एक से बढ़कर एक आतिशबाजी करके दर्शकों को रोमांचित कर दिया। एक घंटे के शो में आसमान में रंग-बिरंगी छटा बिखरती रही। शाम को ब्रिगेडियर विकास सैनी ने मेला स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आशा स्कूल के सेकेट्री मेजर रवि प्रकाश पांडेय ने बताया कि बुधवार को मेले में ड्राइंग और ग्रुप डांस कंप्टीशन होगा। सह आयोजक रावी इंवेट्स के मनीष अग्रवाल ने बताया कि पैरासेलिंग के इच्छुक लोग दोपहर दो बजे से बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें