फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में मुख्यमार्ग पर जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
रास्ते मे भर जलभराब - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
एत्मादपुर। कस्बे से आसपास के 12 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान हैं। लोगों को सड़क पर भरे नाले के पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। प्रधान संघ के सदस्यों व ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम व एसपीआरए को शिकायती पत्र देकर समस्या को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एत्मादपुर के सुशील शर्मा, दिनेश कुमार, सुबोध कुमार, देवेंद्र शर्मा, संतोष दिवाकर, भूरा पंडित, राजू कुशवाह, अशर्फी लाल ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला शेखान से बिहारीपुर, निवाजपुर, मनीगढ़ी, पमारी, नगला पुनु, छितराई, उसरा की गढ़ी आदि गांवों को जाने वाली सड़क पर नाले का पानी भरा हुआ है। कई शिकायतों के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। रास्ते के बगल ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। जिसका केबल भी पानी में डूबा हुआ है। इससे हादसा भी संभव है।
वहीं, राधा मोहन व ओम प्रकाश ने बताया कि सड़क से होकर पानी उनके खेत में जाता है, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। मामले में एसडीएम अंजनी कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मौका मुआयना कर जलभराव की समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें