फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सहावर में लग रहे जाम से लोग परेशान

Tue, 05 Nov 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बे में हर दिन लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। जाम के चलते सुबह बच्चे स्कूल समय से नहीं पहुंच रहे तो युवा अपने काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। जिम्मेदार भी इस समस्या से निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार को सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या देखने को मिली। सड़क पर लगे जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे। यहां हर 20 मिनट पर जाम लग जा रहा था। जिसे हटाने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। मुख्य चौराहे, गंज रोड, सोरों रोड आदि जगह पर जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की बड़ी वजह आड़े तिरछे तरीके से खड़े टेंपो व ई-रिक्शा और दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जाम की समस्या से निपटना है तो क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो-ई रिक्शा को व्यवस्थित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें