क्षेत्रीय लोग तंग आकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, फिर भी नगर निगम कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी कर रहा है। लोहामंडी स्थित आलमगंज, किशोरपुरा, बोदला के अलावा बल्केश्वर और यमुना किनारे पर सड़क पर भैंसें घूमती हैं। इन तबेलों को शहर से बाहर शिफ्ट करने की कवायद भी कागजों में दम तोड़ रही है।
हर माह 1.50 लाख जुर्माना वसूली
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सतबीर सिंह ने बताया कि तबेलों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है। हर माह चालान व जुर्माना राशि के रूप में 1.50 लाख रुपये वसूले जा रहे हैं। आपने जो जगह बताई हैं पुलिस फोर्स की मदद से वहां कार्रवाई की जाएगी।
दर्ज कराई जा रही हैं एफआईआर
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि थाना न्यू आगरा में दो एफआईआर दर्ज कराई थीं। अन्य जगह भी तबेला संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। तबेलों को बाहर शिफ्ट किया जाएगा। अनुश्रवण समिति बैठक में इसकी पुन: समीक्षा होगी।
नालियों में भरा गोबर
राजामंडी निवासी राजेश खुराना ने कहा कि किदवई पार्क के पास दिनभर भैंसें खुली घूमती हैं। दूध निकालने के बाद पशुपालक इन्हें छुट्टा छोड़ देते हैं। नालियों में गोबर भरा रहता है।
विरोध पर मारपीट
सेक्टर-16 की मधुबाला सक्सेना ने कहा कि तबेले संचालक दबंग हैं। एक बार विरोध करने पर मारपीट हो चुकी है। पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करते। इसलिए हौसले बुलंद हैं।