फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्पाती लंगूर से लोग परेशान, बच्चों सहित छह पर बोला हमला

Thu, 04 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। लंगूर के उत्पात से नगर और क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पिछले एक सप्ताह से एक लंगूर ने नगर और क्षेत्र के लोगों को परेशान करके रख दिया है। लंगूर के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार का उत्पाती लंगूर ने भुर्जी गली निवासी महेश पुत्र रामकिशन उम्र करीब 14 वर्ष को घायल कर दिया। मक्का सैयद पर आई एक बच्ची को भी उत्पाती लंगूर ने हमला करते हुए घायल कर दिया। लोगों के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह में उत्पाती बंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। लंगूर के गले में एक बड़ी रस्सी भी पड़ी हुई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आसपास ही किसी के द्वारा लाया गया है, जो दिन में आकर नगर में उत्पात मचाता है। लोगों ने उपजिलाधिकारी और वन विभाग से लंगूर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें