फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कही ऐसी बात, भड़के प्रदर्शनकारी बोले- 2019 के चुनाव में दिखा देंगे अपनी ताकत

Sun, 02 Sep 2018 08:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
भाजपा सांसद का घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के बैनर तले लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सैकड़ों लोग भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


लगभग 20 मिनट के इंतजार के बाद चौधरी बाबूलाल ज्ञापन लेने कार्यालय से बाहर आए तो लोनों ने उन्हें घेर लिया। अपनी समस्या बताने लगे। इस बीच भाजपा सांसद ने उनके संख्या बल पर और आंदोलन के तरीके पर कटाक्ष कर दिया। 

इस पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. समुंत गुप्ता ने कहा कि माफ कीजिए सांसद जी अपनी मांग मंगवाने के लिए हम सड़कों पर हिंसा नहीं कर सकते। यदि आप लोगों के कानों तक सिर्फ हिंसा करने वालों की आवाज पहुंचती है तो हम भी 2019 के चुनावों में अपना महत्व बता देंगे। जो जनता नेता को हीरो बना सकती है वह जीरो बनाने की भी ताकत रखती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद को ज्ञापन देने पहुंचे थे लोग

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद एससी/एसटी एक्ट के विरोध में अभियान चला रही है। इसी के तहत परिषद के लोग थाना लोहामंडी से जुलूस की शक्ल में सांसद चौधरी बाबूलाल का घेराव करने और ज्ञापन देने पहुंचे थे। 

लोग उनके कार्यालय के बाहर नारेबाजी करने लगे। कुछ देर बाद चौधरी बाबूलाल ज्ञापन लेने कार्यालय से बाहर आए तो लोगों ने उनको घेर लिया और अपनी समस्या बताने लगे। इस बीच सांसद ने प्रदर्शनकारियों की संख्या देखते हुए आंदोलन के तरीके पर कटाक्ष कर दिया। 

इस पर सुमंत गुप्ता भड़क गए। उन्होंने कहा कि आप लोग लोकसभा और राज्यसभा में चुपचाप इस काले कानून को पास कराते रहे। हम गांधीवादी लोग हैं। क्या हिंसा किए बिना हमारी बात नहीं सुनी जाएगी। बात बढ़ती नजर आयी तो मौजूद लोगों के हस्तक्षेप और समझदारी से मामला टल गया। 

इस मौके पर रवि प्रसाद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, मुरली प्रसाद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुमन गोयल, जितेंद्र सिंह सिकरवार, मखेंद्र सिंह, जुनैद अहमद, संजीव सिंह, राजीव चौहान, चेतन वर्मा, संजय अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, केएम सिंघल, किशन कुमार गोयल, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें