फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोकुल के लोगों ने किया ऐलान, इस बार नहीं मनाएंगे जन्माष्टमी; बताई ये वजह

Sat, 24 Aug 2024 03:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोकुल में इस बार लोगों ने ऐलान किया है कि वे न तो जन्माष्टमी मनाएंगे और नाहीं नंदोत्सव। कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने कुछ दिन पूर्व यहां हुई युवक की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कहा जन्माष्टमी तक का पुलिस के पास समय है। यदि कातिल नहीं पकड़े जाते, तो आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। 

 
विज्ञापन
जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन गोकुल कस्बा में विगत पिछले सप्ताह भूतेश्वर रेलवे ट्रैक पर प्रशांत का शव मिला था। गांव के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाला। साथ ही ऐलान किया है कि यदि हत्यारे नहीं पकड़े जाते हैं, तो गोकुल में जन्माष्टमी और नंदोत्सव नहीं मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन



गोकुल में कैंडल मार्च वासुदेव दरवाजे से लेकर गणेश मंदिर तक निकल गया। गांव के सभी महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि प्रशांत की मौत एक हादसा नहीं था, उसे यहां से ले जाकर हत्या की गई है। बाद में शव को रेलवे ट्रैक पर डाला गया है, लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें