फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मच्छर दिवस: बीमारियों से बचना है...तो मच्छरों को मत पनपने दो, जानें मच्छर जनित बीमारी और बचाव के इंतजाम

Wed, 21 Aug 2024 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

विश्व मच्छर दिवस पर ताजनगरी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बताया कि बीमारियों से बचना है तो मच्छरों को मत पनपने दो। मच्छर जनित बीमारी और बचाव के इंतजाम कैसे करें? 
विज्ञापन
मच्छर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में विश्व मच्छर दिवस पर मच्छर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग और एंबेड परियोजना की ओर से मंगलवार को महिला आरोग्य समिति की बैठक समेत विभिन्न आयोजन किए गए।

विज्ञापन


सिकंदरा की बस्ती में एंबेड परियोजना के बीसीसीएफ भूपेंद्र ने महिला आरोग्य समिति बैठक ली। समिति की अध्यक्ष मनोरमा ने मच्छर से होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। काजल ने शाहगंज की बस्ती में जागरूकता रैली निकाली। पुलकित अग्रवाल ने ताजगंज के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूक किया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने विश्व मच्छर दिवस के विषय में बताया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने घर और आसपास पानी को जरा न होने की सलाह दी। सिटी कोऑर्डिनेटर मोहम्मद इरशाद, प्रोजेक्ट एसोसिएट कृष्णकांत और यूथ कोऑर्डिनेटर मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें