फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बाजार को 12 करोड़ की ईदी मिलने की उम्मीद, दोपहर से देर रात तक उमड़ रहे खरीदार

Sun, 01 May 2022 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ईद को लेकर बाजार गुलजार हैं। आगरा के प्रमुख बाजारों में देर रात ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। व्यापारियों के अनुसार इस बार ईद पर 15 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
दुकान पर कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में अलविदा के जुमा के बाद बाजारों में ईद की रौनक बिखरी हुई है। देर रात तक प्रमुख बाजारों में कपड़े, ज्वेलरी, चूड़ियां, फुटवियर की खरीदारी की जा रही है। सूखे मेवा और सिंवई, खजला की दुकानों पर भी तांता लगा हुआ है। व्यापारियों का मानना है कि कोरोना संक्रमण के दो साल बाद इस बार 12 करोड़ रुपये से ज्यादा ईदी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 
कोरोना संक्रमण के बाद ईद का बाजार सज गया है। लोहामंडी, शाहगंज, सिंधी मार्केट, फव्वारा, लुहार गली, जौहरी बाजार, बिजलीघर मार्केट, सुभाष बाजार, शिवाजी मार्केट, राजामंडी बाजार, कमला नगर, एमजी रोड तक के बाजारों में देर रात तक खरीदारों की भीड़ लग रही है। रेडीमेड गारमेंट में जहां कुर्ता-पजामा, पठानी सूट, शेरवानी जैसे परंपरागत परिधानों के साथ ही जींस टीशर्ट जैसे कैजुअल कपड़ों की डिमांड है। ईद की नमाज के लिए बाजार में डिजायनर टोपियां भी खरीदी जा रही हैं। 

युवतियों को भा रहा सरारा लहंगा 

दरेसी स्थित रेडीमेड कपड़ा विक्रेता कुनाल वार्ष्णेय ने बताया कि ईद पर बाजारों में वैसे तो महिला और युवतियों के लिए विभिन्न प्रकार के डिजायन के कपड़े उपलब्ध हैं। लेकिन युवतियों को इस बार सबसे ज्यादा पसंद सितारों की कढ़ाई वाला सरारा लहंगा और कुर्ती लहंगा सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। जौहरी बाजार, शाहगंज, किनारी बाजार में कॉस्मेटिक्स, चूड़ी और शृंगार प्रसाधन की दुकानों पर महिलाएं सुबह से देर शाम तक खरीदारी कर रही हैं। 

विज्ञापन

आर्टिफिशियल ज्वैलरी की खासी डिमांड

लिपिस्टक, फेस पाउडर, लाइनर, काजल, सुरमा की डिमांड में है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी की भी खासी डिमांड है। जौहरी बाजार के कॉस्मेटिक्स के थोक विक्रेता ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार ईद पर दो करोड़ रुपये तक के शृंगार प्रसाधन की बिक्री की उम्मीद है। आगरा हौजरी मैन्युफेक्चरर एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष राकेश बंसल का कहना है कि कपड़ा मार्केट में सहालग और ईद की खरीदारी अच्छी हो रही है। इस बार कपड़ा बाजार को खासी उम्मीद है। यह बाजार आठ करोड़ रुपये का रहेगा। 

आगरा किराना, कलर, केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन के अतुल बंसल का कहना है कि मीठी ईद पर विभिन्न तरह की सिंवईं परोसी जाती हैं। ऐसे में सूखे मेवा की खरीदारी की जा रही है। तकरीबन 50 लाख रुपये के सूखे मेवा की खरीद की उम्मीद है। फुटवियर कारोबारी घनश्याम दास देवनानी ने बताया कि ईद पर शूज, चप्पल, सैंडल का दो करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। 

फैनी, सिंवई का सजा बाजार

नाई की मंडी, शहीद नगर, शाहगंज आदि बाजारों में फैनी और सिंवई की दुकानें सज गई हैं। इन बाजारों की कई दुकानों पर देसी घी की सिंवई बिक रही हैं। विक्रेता अफजल अब्बास ने बताया कि कच्ची सिंवई तैयार कर उन्हें घी में फ्राई किया जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें