फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सर्द रात में चोरों के निशाने पर आस्था, दो मंदिरों के तोड़े ताले; कुछ न मिला तो चोरी कर ले गए घंटे

Thu, 11 Jan 2024 04:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सर्द रात में चोरों के निशाने पर अब ताजनगरी के मंदिर हैं। बीती रात फतेहाबाद कस्बे के दो मंदिरों से चोरों ने सात घंटे चोरी कर लिए। जानकारी सुबह हुई जब लोग पूजा करने के लिए मंदिरों में पहुंचे।  
 
विज्ञापन
दो मंदिरों के तोड़े ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद के कृपालपुर गांव में दो अलग-अलग मंदिरों से चोरों ने सात घंटे चोरी कर लिए। जानकारी सुबह हुई जब लोग पूजा करने के लिए पहुंचे। मंदिर में चोरी होने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव कृपालपुर में बने माता के मंदिर और  पारस डेयरी के पास बने शिवजी मंदिर से साथ पीतल के घंटे चोरी हुए हैं। ग्राम प्रधान बंटी कुशवाहा पुत्र दशरथ सिंह कुशवाह ने मामले में तहरीर दी है। बताया गया कि गांव में ही स्थित देवी माता के मंदिर से चोर चार पीतल के घंटा चोरी कर ले गए।

इसके बाद चोरों ने पारस डेरी के पास बने शिवजी मंदिर के ताले तोड़े। यहां से चोर पीतल के तीन घंटे चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी जब ग्रामीण पूजा करने के लिए पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर  पहुंच गई। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें