खेरिया मोड़ की इंदिरा देवी ने कहा कि अहोई अष्टमी पर पूजा पाठ और नहाने के लिए पड़ोसियों से पानी मांगना पड़ा। हर त्योहार पर यही हाल है। लगता है कि इस बार भी साल भर का त्योहार पानी मांगते-मांगते बीतेगा।
जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रमेश चंद्र ने बताया कि गंगा कैनाल से ही सप्लाई बंद हो गई है। पानी बेहद कम मिला है। सिंचाई विभाग केसाथ संपर्क में है। यमुना जल की मात्रा बढ़ा दी है, पर जरूरत का पानी नहीं मिल रहा।
आंकड़ों की नजर से
- 150 क्यूसेक मिलता है गंगाजल
- 140 क्यूसेक आगरा को सप्लाई
- 10 क्यूसेक मथुरा की सप्लाई
- 40 क्यूसेक पानी सोमवार को मिला