फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: दिवाली से पहले 12वीं किस्त का तोहफा, मैनपुरी के 2.10 लाख किसानों के खातों में पहुंची धनराशि

Tue, 18 Oct 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 12वीं किस्त के रूप में तोहफा दिया है। मैनपुरी जिले के 2.10 लाख किसानों के खातों में सोमवार को धनराशि भेज दी गई।   
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का इंतजार पूरा हो गया है। सोमवार को मैनपुरी जिले के 2.10 लाख किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये की धनराशि पहुंच गई है। दिवाली से पहले धनराशि पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। ऐसे किसान जिनकी सम्मान निधि रोक दी गई है, उनकी माथे पर चिंता की लकीरें और भी गहरी हो गई हैं।

विज्ञापन

 
केंद्र सरकार द्वारा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना छह हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। ये धनराशि तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के खाते में आ रही है। अब तक कुल 11 किस्तें किसानों के खाते में पहुंच चुकी हैं। सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से जिले के 2.10 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि की किस्त डाल दी गई। 

3.20 लाख किसानों को मिली थी 11वीं किस्त 

इससे पहले मिली 11वीं किस्त की अगर बात करें तो जिले के 3.20 लाख किसानों को सम्मान निधि की किस्त मिली थी। हालांकि प्रशासन जल्द ही कुछ अन्य किसानों को भी सम्मान निधि की किस्त मिलने की बात कह रहा है, लेकिन जितने किसानों को 11वीं किस्त मिली थी, उन सभी को किस्त मिलना संभव नहीं होगा। ऐसे किसान जिनके खाते में सम्मान निधि की किस्त नहीं आई है, वे परेशान हैं। 

विज्ञापन

कोई बैंक खाता चेक कर रहा है तो कोई कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर कारण जानने की कोशिश कर रहा है। कृषि विभाग का कहना है कि अभी जिले में अन्य किसानों के खाते में भी किस्त आना बाकी है। फिलहाल केंद्र सरकार ने पहले चरण में 2.10 लाख किसानों के खातों में सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेज दी है। 

2.80 लाख किसानों का भेजा जा चुका है डाटा 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त मिलने के बाद केंद्र सरकार ने भू-मैपिंग कराने क आदेश दिए थे। इसके बाद राजस्व  विभाग और कृषि विभाग मिलकर भू-मैपिंग का काम कर रहा है। अब तक 2.80 लाख किसानों की भू-मैपिंग का कार्य कर डाटा केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। ऐसे में जल्द ही 70 हजार अन्य किसानों के खाते में  भी धनराशि आ जाएगी। इसके साथ ही जैसे-जैसे भू-मैपिंग होती जाएगी, किस्त जारी होती रहेगी। 

आंकड़ों की नजर से 

  • किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं कुल 3.58 लाख किसान  
  • 2.10 लाख किसानों को मिली हैं 12वीं किस्त 
  • 2.80 लाख किसानों की हो चुकी है भू-मैपिंग
  • 3.20 लाख किसानों को मिली थी 11वीं किस्त 
उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 2.80 लाख  किसानों की भूमि की मैपिंग का कार्य हो गया है। इसमें से 2.10 लाख किसानों के खाते में सोमवार को सम्मान निधि की 12वीं किस्त पहुंच गई है। जल्द ही अन्य किसानों के खाते में भी धनराशि आ जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें