फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण सही न होने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कटरा समान में नाली निर्माण पर लोगों ने जताया विरोध - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कटरा समान। विकास खंड किशनी के कटरा समान में जल निकासी के लिए नाली निर्माण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस कार्य को मानक के अनुसार न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से क्षेत्र की जरूरत के अनुसार नाली बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कटरा समान में जलभराव की समस्या से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। ये नाली सड़क से नीचे और एक फीट गहरी और एक फीट चौड़ी बनाई जा रही है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नाली जलनिकासी के लिए पर्याप्त नहीं है। साथ ही नाली काफी नीचे बनाई गई है, इससे जलभराव की समस्या बनी रहेगी। इसके अलावा नाली का ढाल सही न होने का भी लोगों ने आरोप लगाया। उनका कहना था कि नाली का ढाल नाला की ओर होने की बजाए उल्टा है।
लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि नाली को जरूरत के अनुसार और चौड़ा बनवाया जाए। मांग करने वालों में अतुल प्रजापति, ओमकार सिंह, प्रवीन कुमार, राहुल, देवेंद्र, प्रदीप आदि शामिल हैं। नाली निर्माण करा रहे ठेकेदार अनिल कुमार का कहना है कि नाली का निर्माण मानक के अनुसार ही किया जा रहा है। जहां भी मानक के अनुसार नहीं है, वहां उसे सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें