फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ऑक्सीजन के गोदाम पर लोगों ने किया हंगामा, पुलिस के पहरे में दिए जा रहे सिलिंडर

Sun, 25 Apr 2021 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि शहर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लोग पैनिक न हों। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। 
विज्ञापन
ऑक्सीजन गोदाम के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन के एक-एक सिलिंडर के लिए मारामारी हो रही है। शहर के टेढ़ी बगिया में जलेसर मार्ग स्थित ऑक्सीजन गोदाम के बाहर रविवार सुबह भीड़ पहुंच गई। ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों को शांत कराया, लेकिन गैस के लिए घंटों से लोग गोदामों के बाहर इंतजार में खड़े हुए हैं। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ सिकंदरा स्थित एक गोदाम पर ऑक्सीजन वितरकों की बैठक चल रही है। ऑक्सीजन की किल्लत पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने कहा कि जितनी ऑक्सीजन उपलब्ध हो रही है, उसे सिर्फ कोविड मरीजों के लिए भेज रहे हैं। फिलहाल समस्या है कब तक हल होगी, यह कह नहीं सकते। 

छह कोविड अस्पतालों को लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति
जिले में 34 निजी कोविड अस्पतालों में मरीज भर्ती हैं। रविवार को छह अस्पतालों के टैंक बाहर से आए लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर से भरवाए गए हैं। रामबाग स्थित गोयल सिटी में ऑक्सीजन खत्म होने से मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेजा जा रहा है। शनिवार को 10 कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि शासन ने लिक्विड ऑक्सीजन के दो टैंक भेज दिए हैं। एक टैंक एसएन मेडिकल कॉलेज में आया गया हैजिलाधिकारी ने अपील की है कि टीम प्रयासरत है। लोग पैनिक न हों। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। लोग घरों में रहें। जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर निकलें।  

विज्ञापन

रुड़की से आ रही ऑक्सीजन 
ऑक्सीजन संकट से जूझ रहे आगरा के लिए राहत की खबर है। रुड़की से 16 टन तरल ऑक्सीजन लेकर आगरा के लिए कैप्सूल टैंकर रवाना हो गया है। पुलिस सुरक्षा में ऑक्सीजन टैंकर रात तक आगरा पहुंचने की उम्मीद है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि शहर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें