फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव रोड पर खंडहर में प्रेमालाप करते पकड़ा प्रेमी जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार की सुबह भोगांव रोड स्थित खंडहर में लोगों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजन को मौके पर बुलाकर हिदायत देने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मैनपुरी-भोगांव जाने वाले मार्ग पर बने खंडहर के पास रविवार की सुबह कुछ ग्रामीण बच्चे पशु लेकर गए थे। तभी खंडहर में एक प्रेमी जोड़े को देख अन्य लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में खंडहर के आसपास लोग एकत्र हो गए और प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पहले तो युवक ने हेकड़ी दिखाई तो युवकों ने उस से हाथापाई करते हुए पुलिस को सूचना देने की बात कही। जिसके बाद दोनों छोड़ने के लिए मन्नत करने लगे। युवक के परिजन को मौके पर बुलाया। उनके आने के बाद युवक और युवती को दोबारा से इस तरह की हरकत न करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
प्रेमिका से मिलने आए युवक की ग्रामीणों ने कर दी धुनाई
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार की देर शाम प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। इस दौरान युवक का साथी बाइक छोड़ कर भाग गया। देर रात लोगों ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक के प्रेम संबंध थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हैं। शनिवार की देर शाम वह अपने साथी के साथ बाइक से प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच गया। युवती भी खेत की ओर युवक से मिलने के लिए पहुंच गई, इस बीच गांव के कुछ युवकों ने शोर मचा दिया। भाग रहे युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई की गई। वहीं दूर खड़ा उसका साथी बाइक को खड़ा छोड़ बंबा में कूद कर भाग गया। गांव के सभ्रांत लोगों के आने के बाद पकड़े गए युवक को हिदायत देने के बाद बाइक देकर छोड़ दिया गया।
कोर्ट मैरिज कर चुकी युवती को साथ ले गए परिजन
किशनी। बिना मर्जी के प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर चुकी युवती को परिजन जबरन अपने साथ ले गए। विरोध करने पर प्रेमी की पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव लठौंगर कुम्हौल निवासी अनुज कुमार ने बरेली निवासी प्रेमिका के साथ चार मार्च को कोर्ट मैरिज कर ली। इस शादी के लिए युवती के परिजन तैयार नहीं थे। शादी करने के बाद दोनों गांव में ही घर पर रहे थे। आरोप है कि शनिवार की रात युवती के परिजन कार लेकर अनुज के घर आए और जबरन पुत्री को कार में डाल कर ले जाने लगे। जब अनुज ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी, वहीं उसकी मां कुसमा देवी को भी पीटा गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें