फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में शोहदे की धुनाई: बीच सड़क पर युवती को हाथ पकड़ रोका, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Tue, 01 Mar 2022 07:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

आगरा के कमला नगर इलाके की बीएड की छात्रा को एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। आरोपी ने सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास छात्रा को रोक लिया। स्कूटी की चाबी निकाल ली और जोर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

कई दिनों से परेशान कर रहा था आरोपी 

युवती थाना कमला नगर इलाके की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि लाल मस्जिद के पास, बल्केश्वर निवासी ओमबाबू उर्फ भूरा आये दिन पीछा करके परेशान कर रहा था। सोमवार को वो स्कूटी से जा रही थी। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास आरोपी ने उसको रोक लिया। स्कूटी की चाबी निकाल ली। इसके बाद हाथ पकड़ लिया और जोर जबरदस्ती करने लगा। 

विज्ञापन


इस पर युवती ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें