फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली कटौती से लोग परेशान, गर्मी में छूट रहा पसीना

Mon, 28 Apr 2025 10:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शहर के राधा रमन रोड पर ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। कहीं लाइन बदले जाने के नाम पर तो कहीं फाल्ट के नाम पर कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जिले के कई क्षेत्रों में छह से सात घंटे की बिजली कटौती की गई इससे लोगों को परेशान देखा गया। 42 डिग्री तापमान के बीच बिजली कटौती ने लोगों का दिन चैन और रात की नींद छीन ली है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के देवी रोड और आगरा रोड क्षेत्र में बिजली लाइन बदलने के कारण बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक बाधित रही। दोपहर के समय शहर के सदर बाजार में फाल्ट हो गया इससे करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही।
ग्रामीण अंचल में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कुचेला, घिरोर, बरनाहल, करहल, कुसमरा, किशनी और बेवर क्षेत्र में दिन के समय छह से सात घंटे की बिजली कटौती की गई इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राधारमन रोड पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मची अफरा-तफरी
सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के राधा रामन रोड पर भांवत चौराहे के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। यहां आग लगने से लोगों में ट्रांसफार्मर फटने को लेकर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर दूर ही रोकने लगे। सूचना अग्निशमन विभाग को भेजी गई। करीब एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यहां ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रही। बाद में ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगाकर यहां आपूर्ति सुचारू की गई।

शासन के निर्देश पर एक निजी संस्था की मदद से जर्जर केबल और तार बदलवाए जा रहे हैं इसके चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है। वहीं कई जगह गर्मी के कारण फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।
विज्ञापन

रवि प्रकाश, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें