बांग्लादेशियों की आरटीपीसीआर जांच
ओमिक्रॉन संक्रमित देश के रूप में चिह्नित बांग्लादेश के नागरिकों की ताजनगरी में आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अलर्ट जारी किया है। होटल, गेस्ट हाउस व ऐसे स्थान जहां पर्यटक रुकते हैं वहां टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। यूरोप सहित 56 देश ओमिक्रॉन खतरा संभावित क्षेत्रों के रूप में चिह्नित हो चुके हैं।
एक और संक्रमित हुआ ठीक
ताजनगरी में बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित ठीक होने से अब सक्रिय मरीज दो रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 5903 लोगों की जांच की गई है। कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। अब तक 21.11 लाख लोगों की जांच में 25771 मरीज मिल चुके हैं। 458 की मौत हो चुकी है जबकि 25312 मरीज ठीक हो चुके हैं।