फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पुराना अस्पताल का गेट बंद करने पर लोगों ने प्रकट की नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एटा-मैनपुरी सड़क मार्ग स्थित वर्षों पुराना गेट बंद कराया जा रहा है। कसबे के लोगों ने नाराजगी प्रकट करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन किया। सीएमओ के विरूद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीएचसी का मैनपुरी-एटा मार्ग की तरफ लोहे का गेट था जो किसी वाहन की टक्कर से टूट गया था। इस गेट से अस्पताल परिसर में आने का पुराना रास्ता था। इस रास्ते से गांव अचलपुर, मानपुर, नगला पीपल, बालमपुर, मधुपुरी, अंतपुर, बल्लमपुर, नगला देवी, गढ़िया, कोंची, नगला भाट, हीरापुर आदि के ग्रामीण अस्पताल आते हैं।
मंगलवार को इस गेट को बंद करके 20 बेड का हॉल बनाने के लिये ठेकेदार ने काम शुरू किया तो कस्बा के लोगों ने इसका विरोध किया। ठेकेदार विरोध के बाद भी नहीं माना। उसका कहना था कि सीएमओ के आदेश पर गेट बंद किया जा रहा है। इस पर लोगों का आक्रोश और भड़क गया। उन्होंने सीएमओ के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नवनीत कठेरिया, बंटू, प्रमोद, पल्लव, महेश, राजीव कठेरिया, सर्वेश देवी, रामनिवास, सत्यनारायण, विनीता, शिवकुमार, सुधा देवी, गुड्डी देवी, अनार सिंह, रोहित, सुदामा आदि ने जिलाधिकारी से रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें