फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं सहित चार निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार की रात आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में जिले में तीन महिलाओं सहित चार नए संक्रमित मिले हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या 15 पर पहुंच गई है। सीएमओ ने संक्रमित को होम आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन

जून माह में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को आई रिपोर्ट में शहर के अलग-अलग मोहल्ला निवासी दो युवतियों सहित तीन संक्रमित मिले हैं जबकि झिंझाई निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने चारों को होम आइसोलेट कराया है। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे संक्रमितों की नियमित देखभाल करें। लोगों से कहा है कि जिन्होंने अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वे शीघ्र लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें