फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पेंशनर्स ने उठाई आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य सिविल पेंशनर्स परिषद आगरा शाखा की बैठक एमजी रोड स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य सिविल पेंशनर्स परिषद (लखनऊ) की आगरा शाखा की बैठक एमजी रोड स्थित नागरी प्रचारिणी सभागार में रविवार को आयोजित की गई। इसमें पेंशनर्स की समस्याओं और मांगों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

परिषद ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग के गठन की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और मांग की कि नियमनुसार इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाए। इसके साथ ही, कोरोना काल के रोके गए 18 माह के डीए एरियर का अविलंब भुगतान करने तथा रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को जल्द शुरू करने ने मांग की गई। परिषद ने राजस्थान की तर्ज पर उत्तर प्रदेश रोडवेज में भी वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दर और अति वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग उठाई। निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर, 2026 को 125वें स्थापना दिवस पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स का सम्मान किया जाएगा। इस डॉ. एके माहेश्वरी, केके अवस्थी, रमेश दीक्षित, देवदत्त शर्मा, पुष्पनाथ, अखिलेश मिश्रा, आरपी सिंह, तरुण शर्मा, लक्ष्मी नारायण वार्ष्णेय, वीपी बंसल, बृजेंद्र सिंह इंदौलिया और विजय कुमार शर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें