मैनपुरी। बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। जिलेभर में विभाग की 37 टीमों ने बिल चेक करने के बाद बकाएदारी होने पर 368 घरों के कनेक्शन काट दिए।
बुधवार को अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर बिजली विभाग की 37 टीमों ने जिले भर में बिजली चेकिंग की। शहर की कांशीराम कॉलोनी में चार टीमों ने बकाया बिजली जमा नहीं होने पर 22 घरों के कनेक्शन काट दिए। मोहल्ला कटरा, मिश्राना, पुरोहिताना, भरतवाल, छपट्टी, बंशीगोहरा, ताल दरवाजा क्षेत्र में 88 घरों केे कनेक्षन काट दिए गए।
देहात में टीमेां ने तीन हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शनों को काट दिया। बिल जमा नहीं करने वालों को बिल जमा नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने, आरसी काटकर बकाया बिजली बिल जमा करने की चेतावनी दी।
बकाएदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिजली विभाग की टीमें बकाया बिल के आधार पर कनेक्शन काटेंगीं। बकाया वसूलने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता