फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर सबमर्सिबल पंप लगवाया, 21 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शमशाबाद रोड पर देवीराम स्वीट्स पर नगर निगम ने सड़क पर बोरिंग कराने पर सख्त कार्रवाई की। नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह के नेतृत्व में शमसाबाद रोड स्थित देवीराम स्वीट्स द्वारा सड़क पर कराई जा रही बोरिंग रुकवाई और सामान जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

मिष्ठान भंडार संचालक उमेश चंद्र अग्रवाल द्वारा सड़क किनारे नगर निगम की जमीन पर बोरिंग कराई गई थी, जिस पर 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। निगम ने अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की और बोरिंग का सामान तथा सबमर्सिबल पंप को जब्त कर लिया। इस अभियान के दौरान अभियंत्रण विभाग के अभियंता सोमेश कुमार और प्रभारी जोनल सेनेटरी आफिसर अमान शाहिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें