फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी से मेहंदीपुर बालाजी रवाना हुए पदयात्री

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां बालाजी रवाना होते हुए पदयात्री। - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। श्री बालाजी बजरंग मंडल समिति के तत्वावधान में रविवार को बालाजी रवाना हुए पदयात्रियों ने नगर में जुलूस निकाला। पदयात्रियों का जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पदयात्रा 13 फरवरी को बालाजी पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोमती सरोवर के किनारे स्थित बालाजी मंदिर के महंत कृष्णमुरारी बाबा के सानिध्य में प्रात: ध्वज पूजन किया गया। इसके पश्चात पदयात्रा गांगवान, तालाबशाही, बिहारीपुरा, हलवाई वाली गली, सराफा बाजार, भरतमिलाप चौक, मैन बाजार, सब्जी मंडी होती हुई बालाजी के लिए प्रस्थान कर गई। पदयात्रा 8 को सीसवाडा, 9 को रौनिजा, 10 को खेडली, 11 को महुआ में विश्राम करने के बाद 12 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेगी। 13 फरवरी को भंडारे के बाद कोसी वापस लौटेगी। पदयात्रा में चेयरमैन नरेंद्र गुर्जर, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगवत रूहेला, जगदीश उपाध्याय, बालकिशन दीक्षित, श्यामसुंदर शर्मा, कन्हैयालाल गोयल, संजय अग्रवाल, जुगलकिशोर खंडेलवाल, जमुना प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें