आठ महीने के शिशु की सांस नली में मूंगफली का छिलका फंस गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर अभिभावक शिशु को बृहस्पतिवार की रात 8 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए। चिकित्सकों ने ब्रोंकोस्कॉपी कर छिलका निकाला।
फिरोजाबाद के आठ महीने के शिशु की सांस नली में मूंगफली का छिलका फंस गया। सांस लेने में दिक्कत होने पर अभिभावक शिशु को बृहस्पतिवार की रात 8 बजे एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर आए। चिकित्सकों ने ब्रोंकोस्कॉपी कर छिलका निकाला।
विज्ञापन
डॉ. सौम्यता नीरज ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी विदेश के बच्चे को दो दिन से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। निजी अस्पताल में दिखाया तो दवा देकर भेज दिया। आराम नहीं मिलने पर एसएन में लेकर आए। वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. सलोनी सिंह ने कहा कि दो साल तक के बच्चे को मूंगफली, चना समेत अन्य कठोर सामग्री खिलाने से बचें, अपनी निगरानी में ही बच्चों को खिलाएं। टीम में डॉ. दीपा, डॉ. प्रिया, डॉ. अरमान और एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. एजाज, डॉ. विग्नेश, डॉ. आशीष और डॉ. सायमा रहे।