फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर के लिए आंधी बन गई काल: पेड़ की डाली में फंस गया राष्ट्रीय पक्षी, रेस्क्यू के दौरान तोड़ दिया दम

Fri, 29 May 2026 12:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के डाबर गांव में आंधी के दौरान पेड़ की डाली टूटने से घायल मोर रेस्क्यू के दौरान नीचे गिरकर दम तोड़ गया। ग्रामीणों ने बचाने का पूरा प्रयास किया और बाद में राष्ट्रीय पक्षी का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया।
 
विज्ञापन
पेड़ की डाली टूटने से घायल हुआ मोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी एक राष्ट्रीय पक्षी के लिए काल बन गई। थाना क्षेत्र के ग्राम डाबर में शीशम के पेड़ पर बैठा एक मोर तेज हवा के चलते डाली टूटने से उसमें फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीणों ने मोर को पेड़ पर फंसा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए मोर को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद कुछ युवक पेड़ पर चढ़े और सावधानीपूर्वक टूटी टहनी को हटाया।

टहनी हटते ही घायल मोर नीचे जमीन पर आ गिरा। ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण मोर ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। मोर की मौत से गांव में मायूसी छा गई।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय पक्षी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। घटना को लेकर ग्रामीणों में दुख का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें