फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृन्दावन में बंदरों ने मोरनी पर किया हमला, मौत

Wed, 11 Jul 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मरी हुई मोरनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मथुरा के वृन्दावन के अटल वन स्थित सेवक शरण महाराज के आश्रम में बंदरों ने हमला कर मोरनी को मार डाला। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने मरी हुई मोरनी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



अटल वन क्षेत्र में लता कुंज में बुधवार की दोपहर लगभग 1 दर्जन से ज्यादा बंदरों ने पेड़ पर बैठी मोरनी पर हमला बोल दिया। हमले में मोरनी गंभीर रूप से घायल हो गई। 

आश्रम के व्यवस्थापक मानपाल सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने मोरनी को बंदरों के झुंड से बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मोरनी ने कुछ देर नहीं दम तोड़ दिया। आश्रम के संचालकों ने वन विभाग को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरी हुई मोरनी को कब्जे में ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें