फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के 100 किसानों का भुगतान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। धान खरीद बंद हो जाने के बाद भी जिले के अभी तक 100 किसानों का लगभग 20 लाख रुपये खरीद एजेंसियों पर अटका हुआ है। भुगतान की यह समस्या किसानों के खाते के आधार से लिंक न होने की वजह से उत्पन्न हुई है। जिले में धान की खरीद के लिए 18 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर किसानों से धान की खरीद की गई। खरीद को बंद हुए लगभग दो माह का समय हो चुका है, लेकिन अभी भी जिले के 100 किसान ऐसे हैं जिनके धन का भुगतान करने में एजेंसियों को दिक्कतें आ रहीं हैं। किसानों को भुगतान ऑनलाइन किया जाता है।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को पंजीकरण कराते समय बैंक खाता लगाना होता है। खाते में यह भुगतान उसी स्थिति में पहुंच सकता है जब खाता आधार से जुड़ा हो, लेकिन किसानों ने पोर्टल पर जो खाता अपलोड किया गया उसमें किसानों का आधार नहीं जुड़ा है। जिससे भुगतान करने में एजेसियों को दिक्कतें आ रही है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें जिला खरीद अधिकारी अपर जिलाधिकारी को अध्यक्ष, जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सचिव, लीड बैंक मैनेजर और जिला प्रबंधक पीसीएफ को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें