फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पॉल्स टाइटन और लॉरेंस यूनाइटेड की विजयी शुरुआत

Sat, 21 Feb 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीजेंड्स वर्ग के लीग मुकाबले शुक्रवार को शुरू हुए। सेंट जोंस कॉलेज मैदान पर खेले गए दोनों मुकाबलों में पूर्व छात्रों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले मैच में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपर किंग्स को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में लॉरेंस यूनाइटेड ने फ्रांसिस एवेंजर्स को मात दी। शनिवार और रविवार को भी लीजेंड्स वर्ग के लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पॉल्स टाइटन ने पहले क्षेत्ररक्षण किया। पीटर्स सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन बनाए। कार्तिक गंभीर ने 32 और जयंत बसंतानी ने 21 रन की पारी खेली। अभय उदय चोपड़ा ने 2 विकेट और अक्षत उपाध्याय, डॉ. शशांक जैन, गौरव सिंघल और आयुष अग्रवाल ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉल्स टाइटन ने 12.4 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अक्षत उपाध्याय ने 48, अभय उदय चोपड़ा ने 29 रन बनाए। मोहित अरोड़ा ने 2 और रिजुल अग्रवाल ने 1 विकेट लिया। अक्षत उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में फ्रांसिस एवेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए। मयंक तिवारी ने 72, सुमिल पाराशर ने 23 और अर्पण भाटिया ने 21 रन बनाए। रनवीर सिंह ने 2 विकेट, अंकुश कुंद्रा, यमांक गोस्वामी, शिवम अग्रवाल और अनिकेत राजावत ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में लॉरेंस यूनाइटेड ने 16.2 ओवर में 3 विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। डॉ. अफनान कुरैशी ने 66, अंकित वर्मा ने 39 रन जोड़े। सुमिल पाराशर और अतिन मित्तल ने एक-एक विकेट झटके। डॉ. अफनान कुरैशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

अंपायरिंग श्याम सुंदर और वकार अहमद ने की, स्कोरिंग मनु ने संभाली, जबकि कमेंट्री नरेंद्र शर्मा और देव पांडे ने की। भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, अनमोल असीजा, धीरज खंडेलवाल, स्वप्निल सिंह, मनीष आसवानी, नवीन गोस्वामी, अमित शुक्ला और हर्ष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें