फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'देश बचाने का जिम्मा सिर्फ सेना...', बाबा सत्यनारायण मौर्य बोले- कैप्टन शुभम गुप्ता से सीखें आतंकी डॉक्टर

Sat, 22 Nov 2025 11:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के लाल 28 साल के कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर 2023 को राजोरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हो गए थे। उनके द्वितीय बलिदान दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
सूरसदन में आयोजित कार्यक्रम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बनके मैं खिल जावां, इतनी सी है दिल की आरजू...गीत की धुन और स्क्रीन पर कैप्टन शुभम गुप्ता के बलिदान की कथा, जिसे देखकर लोगों में देशभक्ति का ज्वार पैदा हो गया। भारत माता की जय, शुभम गुप्ता अमर रहे... के जयकारे लगवाते हुए नामी चित्रकार-गीतकार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने कहा कि अगर सभी में देशप्रेम का जज्बा हो तो कई शुभम गुप्ता बलिदान होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन


कैप्टन शुभम गुप्ता फाउंडेशन की ओर से भारत विकास परिषद के सहयोग से शनिवार को सूरसदन में द्वितीय बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश बचाने का जिम्मा सिर्फ सेना पर ही नहीं है। अपना कार्य ईमानदारी और देश प्रथम की भावना से करना भी राष्ट्रभक्ति है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन शुभम गुप्ता हमारी रक्षा के लिए बलिदान हो गए। अभी भी हम नहीं जागे तो हर घर से बलिदान देना पड़ेगा। भविष्य में ऐसा भी संभव नहीं दिख रहा, क्योंकि संतान कम होने से सैनिक भी कहां से आएंगे। आंसू बेचकर खरीद लाए नकली मुस्कानों को...सुनाकर उन्होंने कहा कि सभी झूठी दुनिया में जी रहे हैं। देश-संस्कृति नहीं बचेगी तो कुछ भी नहीं बचेगा। समापन पर शिव तांडव समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बाबा ने बलिदानी के माता-पिता पुष्पा गुप्ता और बसंत गुप्ता को भी नमन किया। संचालन प्रमोद सिंघल और डॉ. तरुण शर्मा ने किया।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बाबा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मेयर हेमलता दिवाकर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, पूर्व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पूर्व विधायक चौधरी उदयभान सिंह, महेश गोयल, डॉ. केशव दत्त गुप्ता, चंद्रवीर सिंह, तपन अग्रवाल, कैप्टन कुंवरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

चंद मिनट में ही बना दी भगत-शुभम की तस्वीर
गीत-कविता सुनाते-सुनाते बाबा मौर्य ने चंद मिनटों में ही भगवान श्रीराम, भारत माता, शिवाजी महाराज, सरदार भगत सिंह और कैप्टन शुभम गुप्ता की बड़े कैनवास पर तस्वीर उकेर दी। इसे देख पूरा हॉल जयकारों से गूंज उठा। तस्वीरों के फोटो और सेल्फी लेने के लिए भी लोगों में खासा उत्साहित दिखा।

लोगों को दिए संदेश
- बच्चों को संस्कारवान, धर्म-संस्कृति के प्रति जागृत करें।
- योग, ध्यान और शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहें।
- बच्चों पर पढ़ाई और प्रतिशत के लिए दबाव न डालें।
- जल संरक्षण और यमुना संरक्षण के लिए संकल्प लें।

कैप्टन शुभम गुप्ता से सीखें आतंकी डॉक्टर
मीडिया से रूबरू होते हुए बाबा मौर्य ने कहा कि जीवन बचाने वाले डॉक्टर आतंकी बनकर लोगों की धमाके कर जान ले रहे हैं। ऐसे लोगों को कैप्टन शुभम गुप्ता से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि उनको बचपन से जिहाद की शिक्षा मिल रही है तो वो ऐसा ही करेंगे। डॉक्टर-इंजीनियर भी आतंकी पकड़े जा रहे हैं। अब किस पर भरोसा किया जा सकता है, ऐसे में हमको सचेत रहने की जरूरत है।

राजोरी में हुए थे बलिदान
शहर के लाल 28 साल के कैप्टन शुभम गुप्ता 22 नवंबर 2023 को राजोरी में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हो गए थे। उनके सीने में तीन गोलियां लगी थीं। 26 जनवरी 2024 को कैप्टन शुभम गुप्ता को मरणोपरांत सेना मेडल देने की घोषणा हुई थी। बाद में पिता बसंत गुप्ता और माता पुष्पा गुप्ता ने इसे प्राप्त किया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें