फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी बिगाड़ सकती है आपकी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के साथ लू (गर्म हवा) चलने लगी है। इससे बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 744 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त, बुखार और पेटदर्द की समस्या से पीड़ित थे।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी के बीच बीमारियां तेज हो रही हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि इस मौमस में जरा सी लापरवाही आपकी सेहत को बिगाड़ सकती है। तेज धूप और लू के बीच पहुंचने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। यदि लोगों ने धूप और गर्म हवा से बचाव नहीं किया तो यह बीमारियां तेजी के साथ हावी होंगी। ऐसे में सभी को जागरुक बनते हुए अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। बीमारियों के लक्षण दिखने पर बिना लापरवाही किए तुरंत उपचार लें। सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में हर संभव दवाइयां उपलब्ध हैं। यदि किसी प्रकार की दिक्कत है तो अस्पताल में आकर उपचार लें।
बीमारियों के लक्षण
- पेट में ऐंठन होना
- मल पानी की तरह आना
- मतली और उल्टी
- बुखार आना
- भूख में कमी
बीमारियों के कारण
-खाने-पीने की चीजों में प्रदूषण, उनका बासी या खराब होना
- बच्चों में डायरिया की वजह स्तनपान के दौरान सफाई न होना
- बाहर का खाना, फास्ट फूड और पैक्ड फूड का इस्तेमाल
- कटे हुए और खुले में रखे फल खाना
- एसी, कूलर वाले कमरे में से सीधे धूप में निकलना
- रोटा वायरस का संक्रमण होना
- धूप से लौटकर आते ही तत्काल पानी पीना
- बच्चों में मिलावटी दूध से
- पाचन शक्ति कमजोर होना
- शरीर में पानी की कमी होना
बचाव के उपाय
-तेज धूप और गर्म हवा में जाने से बचें
- पीन के लिए साफ पानी का प्रयोग करें।
- डायरिया में बच्चों को उबला हुआ पानी देना फायदेमंद है।
- साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, साबुन से हाथ धोएं।
- पेट में दर्द की समस्या हो तो चिकित्सक से सलाह लें।
तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए जागरुक बनें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें।
विज्ञापन

डॉ. राकेश गुप्ता
पिछले कुछ दिनों से जिले में तेज धूप के साथ ही लू चलना शुरू हो गई है। ऐसे में लोग बीमार होने लगे हैं। यदि समय रहते सेहत की तरफ ध्यान नहीं दिया तो बीमारी चपेट में ले सकती है। इसलिए जागरुक बनें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना
शहर में कई स्थानों पर खुले में रखकर खाद्य पदार्थ और पेयपदार्थ बेचे जा रहे हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक हैं। सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समय रहते जिला प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो बीमारियों को रोकना मुश्किल होगा।
डॉ. शिखा सक्सेना, प्राचार्य, श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज
संचारी रोग नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपने घरों के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें। तेज धूप और गंदगी में जाने से बचें। नगर पालिका आपकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें