औधषालय के शुभारंभ पर बोलते डॉ़ चंद्रमोहन स्क्सेना।
- फोटो : औधषालय के शुभारंभ पर बोलते डॉ़ चंद्रमोहन स्क्सेना।
मैनपुरी। मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन मां गमा देवी मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी सेवा समिति के तत्वावधान में पांडेय बालकराम राजकुमार ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में संचालित श्री गमादेवी आयुर्वेदिक औषधालय का पुन: शुभारंभ हो गया। औषधालय में मरीजों को निशुल्क उपचार मिलेगा।
डॉ़ राकेश गुप्ता और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ़ चंद्रमोहन सक्सेना ने कहा कि चिकित्सालय के फिर से संचालित होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। औषधालय में डॉ़ संजीव मिश्रा और वैद्य आराध्य देव मिश्रा द्वारा प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से 6.30 तक चिकित्सालय का लाभ ले सकेंगे। इस दौरान कृष्ण कुमार पांडेय, आशुतोष तिवारी, अजय कुमार दुबे अंजू, दीपांशु गुप्ता, डॉ. केशव मिश्रा, मोहित गुप्ता मोनू, मोनू तिवारी आदि मौजूद रहे।