फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज कराना कितना मुश्किल: तस्वीर में देख लें ये भीड़, एसएन मेडिकल कॉलेज का ऐसा है हाल; बुजुर्गों की आफत

Tue, 07 Apr 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में आभा पोर्टल पंजीकरण के कारण पर्चा बनवाने में 2-3 घंटे लग रहे हैं, जिससे मरीजों की लंबी कतार लग रही है। भीड़ और अव्यवस्था के कारण बुजुर्ग मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनाने के लिए मारामारी हो रही है। दो-तीन घंटे में पर्चा बन पा रहा है। आभा पोर्टल पर पंजीकरण कराने में ज्यादा देरी हो रही है। इससे लंबी लाइन लग रही है। इसके निदान के लिए कॉलेज प्रशासन ने काउंटर भी नहीं बढ़ाए हैं। सोमवार को ओपीडी में कुल 3,184 मरीज आए।
विज्ञापन

 

एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। इसी से आभा पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है। इस वजह से पर्चा बनाने में अतिरिक्त समय लग रहा है। काउंटर भी नहीं बढ़ाए गए हैं, इससे लंबी लाइन लग रही है। सोमवार को भारी भीड़ के कारण देर तक खड़े रहने और धक्कामुक्की से लाइन में लगे बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। इससे वे जमीन पर ही बैठ गए।

पर्चा के बाद डॉक्टर को दिखाने, दवा लेने के लिए भी लंबी लाइन से गुजरना पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आभा पोर्टल पर पंजीकरण से मरीज के बार-बार पर्चा बनाने, जांच रिपोर्ट साथ लाने की जरूरत नहीं है। इससे मरीजों को सुविधा होगी। मरीजों के लिए काउंटर भी बढ़ाए जाएंगे।

ये बोले मरीज:
घंटों खड़े रहने से उखड़ आया पैरों में दर्द

सती नगर से आईं भूदेवी ने कहा कि घुटने और सीने में दर्द की परेशानी पर एसएन में दिखाने आई। दो घंटे लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया। दवा देने के लिए भी लाइन में लगी, देर तक खड़े रहने पर पैरों में दर्द उखड़ आया।

बुजुर्गाें के लिए अलग होना चाहिए काउंटर
टूंडला निवासी अशोक माहौर ने बताया कि पर्चा, दवा, जांच के लिए लंबी लाइन से गुजरना पड़ता है। इससे बुजुर्ग मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। लाइन में लगकर परेशान हो गया। 3-4 घंटे में पर्चा के बाद दवा मिल सकी।
विज्ञापन

सोमवार की ओपीडी की स्थिति
671: मेडिसिन
384: हड्डी
301: सांस रोग
224: त्वचा रोग


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें