फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: मारुति वैन में एक साथ सात मरीजों का उपचार, कैमरा देखकर भागा चालक

Mon, 21 Sep 2020 12:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे भांवत चौराहे पर एक मारुति वैन सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें वैन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। इनमें से चार बच्चों सहित सात लोग बीमार थे और उनको ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। सड़क किनारे इलाज होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन
मारुति वैन में मरीजों पर चढ़ाई जा रही बोतलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में सड़क किनारे खड़ी मारुति वैन में शनिवार को एक साथ सात लोगों को ड्रिप चढ़ाकर इलाज कर रहा झोलाछाप मीडियाकर्मी को देख कर मौके से साथी के साथ गाड़ी लेकर भाग गया। वैन में इलाज करा रहे मरीज करीमगंज के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
शनिवार की दोपहर करीब दो बजे भांवत चौराहे पर एक मारुति वैन सड़क किनारे खड़ी थी। इसमें वैन में चालक सहित 10 लोग सवार थे। इनमें से चार बच्चों सहित सात लोग बीमार थे और उनको ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। सड़क किनारे इलाज होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ें- मैनपुरी: करीमगंज में नहीं थम रहा बुखार का कहर, नौवीं मौत, 100 से ज्यादा लोग बीमार
विज्ञापन


लोगों ने वैन सवारों से पूछताछ की तो एक युवक ने सभी को करीमगंज का निवासी बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने सभी की हालत गंभीर बताई और उन्हें किसी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने की बात कही। जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे और आगे की सीट पर इलाज करवा रहे युवक से नाम पूछा तो उसने बताने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं फोटो खींचने पर चालक वैन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

मरीजों पर चढ़ाई जा रही बोतलें - फोटो : अमर उजाला
करीमगंज में मरीजों के उपचार के लिए शिविर लगाया गया है। यहां 24 घंटे मरीजों को उपचार किया जा रहा है। करीमगंज के लोगों से अपील है कि वह किसी भी झोलाछाप के यहां इलाज न करवाएं।


विभाग गांव में ही इलाज कर कर रहा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में भी इलाज करवाया जाएगा। मारूति वैन कहां की थी और उसमें मरीजों को कौन उपचार कर रहा था। इसका पता लगाया जा रहा है। डॉ. एके पांडेय, सीएमओ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें