फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन के कारण जिले में बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले में पेटदर्द, डायरिया और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 725 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल के फिजीशियन कक्ष में 125 मरीज पहुंचे। फिजीशियन डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में पेटदर्द, डायरिया और दस्त की समस्या थी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अपने खान-पान पर ध्यान रखना चाहिए। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
डॉक्टरों की कमी से आ रही दिक्कतें
जिला अस्पताल में 26 पदों के सापेक्ष मात्र 10 डॉक्टरों की ही तैनाती है। इसमें से दो डॉक्टर कोर्ट और इमरजेंसी में बिजी रहते हैं। ओपीडी के लिए मात्र आठ डॉक्टर ही उपलब्ध हैं। कोर्डियोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण जिला अस्पताल में आने वाले हार्ट के मरीजों को निराश ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है। यहां उपचार के लिए आया था। बताया गया कि कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें। कार्डियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कैसे उपचार लिया जाए।
कृष्ण पाल सिंह, देवी रोड बाईपास रोड
बीपी हाई और लोक की दिक्कत रहती है। हृदयरोग विशेषज्ञ से उपचार के लिए आया था। यहां बताया गया कि अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ मौजूद नहीं हैं।
कमलेश कुमार, देवी रोड
पेटदर्द की समस्या रहती है। सर्जन ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड कक्ष में पहुंचा तो बताया गया कि रेडियोलॉजिस्ट नहीं है इसलिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा।
प्रेमबाबू नगला पाई
पेटदर्द की शिकायत रहती है। सर्जन के पास आया था उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड करा लो। अल्ट्रासाउंड कक्ष में डॉक्टर ही नहीं है। मजबूरी में बाहर से कराना पड़ेगा।
जितेंद्र कुमार नगला पजाबा
बदलते मौसम में रखें ये सावधानियां
- तेज धूप में बैठने से बचें
- मच्छरों से बचाव रखें
- हल्का भोजन करें
- बाजार की दूषित वस्तुओं के सेवन से बचें
- अधिक तेल और मशालों वाले भाज्य पदार्थ का सेवन न करें
- घरों में सफाई रखें
- शुद्ध पानी का प्रयोग करें
बदलते मौसम में पेटदर्द और उल्टी दस्त के साथ ही बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। बदलते मौसम में खान-पान पर ध्यान देन की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। अस्पताल में जो भी डॉक्टर उपलब्ध हैं उनसे हर संभव उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें