उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला महिला अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से आरओ प्लांट खराब होने की वजह से पीने की पानी की समस्या से मरीज व तीमारदार परेशान है। दुकानों से पानी की बोतल खरीद कर काम चला रहे हैं। वहीं मंगलवार को लिफ्ट खराब होने की वजह से गर्भवती महिलाएं सीढ़ियों के सहारे चढ़ने-उतरने के लिए मजबूर दिखीं। जिला अस्पताल में भी पिछले चार महीने से चार में से एक एक्सरे मशीन खराब पड़ी है।