फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक को बना दिया एंबुलेंस, दोपहिया वाहन पर मरीज को ड्रिप लगाकर ले गए अस्पताल; देखें वीडियो

Mon, 27 Apr 2026 11:03 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में तीन लोग सवार दिख रहे हैं। इसमें बाइक पर बीच में बैठे शख्स के डि्रप लगी हुई है। पीछे बैठी महिला बोतल को पकड़े हुए है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
बाइक पर डि्रप लगाकर ले जाते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया के 100 फीट मार्ग इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत बयां करता एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाइक पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। बाइक चला रहा युवक सबसे आगे है, उसके पीछे एक मरीज बैठा है, जबकि सबसे पीछे बैठी महिला हाथ में ड्रिप पकड़े हुए नजर आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाना जरूरी था। परिजन ने आरोप लगाया कि समय पर एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। ऐसे में मजबूरन उन्होंने बाइक का सहारा लिया। रास्ते में ही मरीज को ड्रिप चढ़ाते हुए अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

इस दौरान किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं। कुछ लोग इसे परिजन की मजबूरी बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें