फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जिला अस्पताल में तीन घंटे भटकता रहा बेटा, इलाज में देरी से बीमार पिता की मौत

Fri, 15 May 2020 01:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन
आगरा के जिला अस्पताल में गुरुवार को मूक-बधिर मरीज शाहिद (59) ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि मरीज को भर्ती कराने के लिए तीन घंटे तक जिला अस्पताल में भटकते रहे। जब भर्ती किया तो मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रकाबगंज के कटघर ईदगाह निवासी 59 साल के जूता फैक्ट्री में काम करने वाले शाहिद अली को पेट की बीमारी थी। बेटे सलमान खान का आरोप है कि सुबह सात बजे जिला अस्पताल पहुंच गए थे, लेकिन काउंटर नहीं खुला। बताया कि साढ़े आठ बजे काउंटर खुलेगा, इस पर वह इंतजार करने लगा।


काउंटर खुलने के बाद पर्चा बनवाया तो उसमें 35 नंबर लिख दिया। मरीज को लेकर 35 नंबर के कमरे में गए तो वहां डाक्टरों ने 31 नंबर के लिए भेज दिया और पर्चे पर भी करेक्शन कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

31 नंबर पर गया तो उनको 30 नंबर वाले कमरे में लेकर जाने को कहा। यहां भी मरीज को भर्ती नहीं किया और डाक्टरों ने 24 नंबर वाले कमरे में भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने जांच की तो बताया कि इनकी मौत हो गई है।

'तुरंत भर्ती करते तो पापा की जान बच जाती

बेटे फरमान ने बताया कि पापा आठ-दस दिन से बीमार चल रहे थे, पास के ही डाक्टर से ड्रिप भी लगवाई थी। सुबह हालत ज्यादा खराब हो गई। अगर समय पर इनको भर्ती कर लिया जाता तो जान बच जाती।

देरी नहीं हुई, भर्ती करते ही दम तोड़ दिया - एसआईसी

एसआईसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि देरी नहीं की गई है। मरीज का साढ़े नौ बजे के करीब का पर्चा बना है। मरीज और तीमारदारों को सैनिटाइज कराके भर्ती करवाया, चिकित्सकों ने देखा लेकिन मरीज की पहले ही मौत हो गई थी, इनके परिजनों को पोस्टमार्टम भी कराने को कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें