प्रमुख सचिव ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सख्ती और बढ़ेगी। पासधारकों से पुलिस पूछताछ करेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती होगी, उन पर केस दर्ज किया जाएगा। दोपहिया वाहनों पर एक ही सवारी चलेगी। इसके लिए कार्य योजना बनाकर अमल में लाई जाए। ये आदेश प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को सर्किट हाउस में कोविड नियंत्रण की समीक्षा के बाद दिए।
प्रमुख सचिव ने आईजी पुलिस को निर्देश दिए कि पासधारकों से पूछताछ की जाए, लेकिन उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। पास लेकर बेवजह घूमने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे। जो दुकानदार पास लेकर आते-जाते हैं, तो उन्हें दुकान खुलने व बंद होने के समय अनुसार आने-जाने की छूट दी जाए। नगर आयुक्त को सैनिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।