फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटियाला ने बराबरी पर रोकी आगरा की टीम, सीरीज का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के मैदान पर चल रही जूनियर बालक मैत्री क्रिकेट सीरीज रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दूसरे मुकाबले में पटियाला की टीम ने सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक राजीव सोई ने बताया कि अब दोनों टीमों के बीच बुधवार सुबह 7:30 बजे निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में टीम 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई। अर्नब कुनेल ने 25, अरब जैन ने 21 और अभी यादव ने 10 रन बनाए। पटियाला की ओर से यशराज और रवित ने तीन-तीन, जबकि गुफराज सिंह ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटियाला की टीम ने 13.3 ओवर में छह विकेट खोकर 80 रन बनाते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की। गुफराज सिंह ने 25 और प्रिंस ने 26 रन बनाए। सुख जीवन अकादमी की ओर से अभी यादव ने तीन और ओमकार ने दो विकेट हासिल किए।
मैच से पहले पटियाला टीम के प्रबंधक एचएस अरोड़ा, आगरा के प्रशिक्षक मनोज कुशवाह सहित अन्य अतिथियों ने सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी परिसर में पौधरोपण किया। आयोजकों ने बताया कि इसके माध्यम से खेल के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस मौके पर बलदेव भटनागर, लक्ष्मण स्वरूप यादव, समीर खान, अजय राजपूत, लोकेंद्र यादव, दीपू यादव, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें