फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यूजीसी के विरोध में बाजार बंद, पदाधिकारी नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूजीसी के नए नियमों का विरोध जारी है। मंगलवार को राजपुर चुंगी में सवर्ण समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसकी जानकारी पर पुलिस भी तैनात रही। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने पदाधिकारियों को नजरबंद भी किया। यूजीसी के विरोध में कहरई मोड़ पर बाजार बंदी का एलान किया गया था। इसको देखते हुए पुलिस भी अलर्ट हो गई। बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं जंगजीत नगर में राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर के घर पुलिस पहुंच गई। तड़के 3 बजे से शाम 5 बजे तक उन्हें घर से नहीं निकलने दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताया। बाद में एसीपी सदर अमीषा सिंह ने ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें