फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर बैठे एसी रोडवेज बसों में करा सकेंगे ऑनलाइन टिकट बुकिंग, फिर शुरू हुई यह सुविधा

Sat, 26 Feb 2022 08:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पहले चरण में 212 रूटों पर 774 बसों एससी बसों की ऑनलाइन सुविधा से जोड़ा है। इससे यात्री अब यात्रा से पहले घर बैठे एसी बसों में अपना टिकट बुक करा सकेंगे। 
विज्ञापन
एसी जनरथ बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने एक बार फिर वातानुकूलित बसों की टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन कर दी है। यात्री upsrtc.com वेबसाइट पर मोबाइल से घर बैठे ऑनलाइन एप की तरह सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर टिकट बुक करा सकेंगे। 
विज्ञापन


आगरा में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि पहले चरण में 212 रूटों पर 774 बसों एससी बसों की आनलाइन सुविधा से जोड़ा है। दूसरे चरण में लंबी दूरी की अन्य बसों को जोड़ा जाएगा। 

शनिवार से नहीं शुरू हो सकी सुविधा 

आगरा में शनिवार की शाम तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी थी। आरएम ने बताया कि आगरा में यह सुविधा दूसरे चरण में संभवत: सोमवार तक शुरू होगी। इसमें रेलवे की तर्ज पर टिकट का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। 
विज्ञापन

वेबसाइट पर बिना आईडी बनाए ही सीटों की एडवांस और तत्काल टिकट बुकिंग करा सकते हैं। निगम की पिंक सेवा, स्लीपर कोच, एसी जनरथ, स्कैनिया, शताब्दी, वाल्वो आदि में यह सुविधा मिलेगी। 

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि टिकट निरस्त कराने पर तीन दिन के भीतर खाते में पैसा वापस पहुंच जाएगा। वहीं टिकट बुकिंग के मैसेज में चालक, परिचालक के मोबाइल नंबर भी होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें