फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: होली पर घर जाने के लिए रोडवेज बसों में उमड़े यात्री, सीट के लिए मारामारी

Sun, 28 Mar 2021 02:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
वाटरवर्क्स पर बस में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में होली के त्योहार पर  शनिवार को घर जाने वाली भीड़ बसों और ट्रेनों में उमड़ पड़ी। दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन कानपुर, शाहजहांपुर, बरेली, गोरखपुर जाने वाली बसों की कमी रही। इस कारण यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। आईएसबीटी, ईदगाह बस स्टैंडों के अलावा वाटर वर्क्स, भगवान टाकीज और ईदगाह चौराहे से लोगों ने बसों में सफर किया।  

विज्ञापन


अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर सुबह से ही बसों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ लग गई। दिल्ली रूट पर शनिवार को हर आधा घंटे बाद बस आसानी से मिल रही थी, लेकिन छोटे रूटों पर बसें कम पड़ गईं। वहीं कानपुर, बरेली, गोरखपुर जाने वाली बस दोपहर 12 बजे तक नहीं थीं। यही हाल रविवार को रहा। 

यात्री रामसेवक ने बताया कि फर्रुखाबाद की बस एक घंटे से नहीं मिली है। अब दोपहर दो बजे बस बताई जा रही है। आईएसबीटी पर जयपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी की बसों में भी भीड़ रही। भगवान टाकीज और वाटरवर्क्स चौराहे पर भी रोडवेज बसों में सवारियां भरी गईं। पूरे दिन इन चौराहों पर यात्रियों की भीड़ जमा रही। 
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि बसों को मिलने में कुछ देरी हो सकती है मगर सभी लंबे रूटों पर पर्याप्त बसें मुहैया करवाई गई हैं। बसों की डिमांड आने पर तुरंत भेजा गया है। कल से लोकल रूटों पर भी सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। 

विज्ञापन

खूब दौड़ीं डग्गेमार बसें 
भगवान टाकीज ओवरब्रिज, वाटरवर्क्स, टेढ़ी बगिया, ईदगाह बस स्टैंड, बिजलीघर बस स्टैंड के सामने से प्राइवेट और डग्गेमार बसों के चालकों ने भी त्योहार का फायदा उठाया। इन बसों में भी काफी संख्या में सवारियों ने सफर किया। कई डग्गेमार बसों में छतों पर सवारियों को बिठाकर यात्री करवाई गई। 

संक्रमण की रोकथाम के दावे खोखले
आईएसबीटी और ईदगाह बस स्टैंडों पर कोरोना संक्रमण को लेकर बनाई गईं हेल्प डेस्क खाली पड़ी रहीं। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं की गई। बस स्टैंड पर लगी सैनिटाइजर की मशीन भी खाली पड़ी हुई थी। यही हाल ईदगाह बस स्टैंड का रहा। 

ट्रेनों में रही नो रूम की स्थिति
स्पेशल ट्रेनों में भी आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशनों पर खासी भीड़ रही। लंबी दूरी की ज्यादातर ट्रेनों में शनिवार को नो रूम और रिगरेट हो गया। पंजाब मेल, कर्नाटका एक्सप्रेस, झेलम, राजधानी, शताब्दी एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अजमेर सुपरफास्ट समेत लगभग सभी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ रही। स्टेशनों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें