कासगंज। जाड़ों का मौसम शुरू हो चुका है। इस देखते हुए आगामी महीनों में घने कोहरे एवं खराब मौसम की आशंका के चलते रेलवे प्रशासन ने इज्जतनगर मंडल पर होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक मथुरा-कानपुर ट्रैक पर चलने वाली छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस एवं 27 फरवरी 2023 तक एवं 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 28 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेगी। 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी 2023 तक एवं 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेगी। 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2023 तक एवं 15039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2023 तक निरस्त रहेंगी।
जन संपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह निर्णय कोहरे में ट्रेनों के संचालन में होने वाली दिक्कतें के कारण लिया गया है। यात्री अपने यात्रा करने से पहले गंतव्य तक जाने वाली ट्रेनों की समय सारणी के बारे में जानकारी कर लें, जिससे उन्हें यात्रा करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।