फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंगलूरू की उड़ानें निरस्त, तीन घंटे देरी से आई अहमदाबाद की फ्लाइट...यात्रियों की जमकर हुई नोकझोंक

Sat, 06 Dec 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिना बताए फ्लाइट कैंसिल करने पर आगरा एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हो गए। इस दौरान उनकी  एयरलाइंस कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। 
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : X/@IndiGo6E
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में परिचालन अव्यवस्था का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइटों का आगरा में भी शुक्रवार को संचालन प्रभावित रहा। बंगलूरू जाने और आने वाली फ्लाइटें जहां बिना पूर्व सूचना के निरस्त हो गईं। वहीं, अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों और एयरलाइंस कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान एयरपोर्ट के अधिकारी यात्रियों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


यात्रियों का आरोप था कि एयरलाइंस जानबूझकर यात्रियों को परेशान कर रही है जबकि वह चाहे तो सभी यात्रियों को पहले सूचना दे सकती है। आगरा एयरपोर्ट के निदेशक विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यात्रियों को समझाने का प्रयास किया गया। उनमें से कई यात्रियों का कहना था कि इंडिगो की मनमानी की वजह से कनेक्टिंग फ्लाइटें भी छूट गईं। उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। बता दें, बृहस्पतिवार को भी इंडिगो की फ्लाइटों के शेड्यूल में अचानक बदलाव होने की वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई थी। तीन फ्लाइटें एक ही समय पर एयरपोर्ट पहुंच गई थीं, जबकि सभी को अलग-अलग समय पर लैंड होना था।

कोई ट्रेन से गया तो किसी ने पकड़ी बस
फ्लाइट निरस्त होने की वजह से शुक्रवार को दिनभर यात्री परेशान हुए। किसी ने ट्रेन का सहारा लिया तो किसी ने सड़क मार्ग का विकल्प चुना। कमला नगर निवासी कारोबारी अनूप गोयल ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को पुणे से दिल्ली होकर आगरा पहुंचना था। एयरलाइंस ने बिना सूचना दिए फ्लाइट निरस्त कर दी। अब वह ट्रेन से लौट रहे हैं। वहीं, राजीव कुमार ने बताया कि फ्लाइट निरस्त होने की वजह से उनके भाई संजीव को सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचकर दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें