यूपी के मैनपुर जिले में किशनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा समान-मैनपुरी मार्ग पर डाडेहार गांव के पास सोमवार दोपहर प्राइवेट बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई।
ब्रेकर के पास बस पलटने के कारण उसकी रफ्तार कम थी। इस कारण सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सभी को शीश तोड़कर बस से बाहर निकाला।
चालक अनिल के मुताबिक सोमवार को बस मैनपुरी से किशनी जा रही थी। डाडेहार के पास काफी ऊंचा ब्रेकर पड़ता है। ब्रेकर के पास ही बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई।