करीब 11 माह के बाद रेलवे पैसेंजर, डेमू और मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने पांच अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन 26 फरवरी से चलाने की घोषणा की है। इनमें आगरा-मैनपुरी और मथुरा-अलवर दैनिक पैसेंजर संचालित होंगी। इनमें यात्री बगैर आरक्षण कराए सफर कर सकेंगे।
रेलवे कानपुर-प्रयागराज सेंट्रल पैसेंजर, कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट पैसेंजर, खजुराहो-ललितपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। गाड़ी संख्या (1909/1910) आगरा कैंट-मैनपुरी अनारक्षित एक्सप्रेस (प्रतिदिन) 26 फरवरी से शुरू होगी। यह ट्रेन शाम 4:35 बजे आगरा कैंट से चलेगी। भांडई, करौधना, शमसाबाद, धिमिश्री, फतेहाबाद, मानिकपुरा, भदरौैली, बटेश्वर, बाह, जैतपुरकलां, मानसिंह का पुरा, जैतपुरा, उदी मोड़, इटावा, बैदपुर, सैफई, करहल, भुजिया, कीरतपुर होकर 9:30 बजे मैनपुरी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या (1910) मैनपुरी से 27 फरवरी से सुबह 4:30 बजे चलकर सुबह 9:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आठ कोच वाली इस स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं कराना होगा।
लव जिहाद: युवती को लेकर 28 दिनों तक तीन राज्यों में छिपता रहा आरोपी सलमान, ऐसे आया पुलिस गिरफ्त में
इसी तरह गाड़ी संख्या (04171/04172) मथुरा जंक्शन-अलवर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन 26 फरवरी से 30 अप्रैल तक नियमित संचालन किया जाएगा। मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे चलकर दोपहर एक बजे अलवर पहुंचेगी। अलवर से शाम चार बजे चलकर शाम 6:50 बजे मथुरा पहुंचेगी।